सदैव पुरतो निधेहि चरणम 

पाठ का परिचयश्रीधरभास्कर वर्णेकर ने अपने इस गीत में चुनौतियों को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ने का आह्नान किया है। श्रीधर राष्ट्रवादी कवि हैं जिन्होंने इस गीत के द्वारा जागरण और कर्मठता का सन्देश दिया है। सदैव पुरतो निधेहि चरणम

चल चल पुरतो निधेहि चरणम्।
सदैव पुरतो निधेहि चरणम्।।

अन्वय: चल, चल पुरतः चरणम् निधेहि। सदैव पुरतः चरणम् निधेहि।।

सरलार्थ: चलो, चलो। आगे कदम रखो। सदा ही आगे कदम रखो।

शब्दार्थ:भावार्थ:
चलचलो
पुरतःआगे
निधेहिरखो
चरणम्कदम
सदैवहमेशा ही

गिरिशिखरे ननु निजनिकेतनम्।
विनैव यानं नगारोहणम्।।
बलं स्वकीयं भवति साधनम्।
सदैव पुरतो……………..।।

अन्वय: ननु गिरिशिखरे निजनिकेतनम्, यानं विना एव नगारोहणम्। स्वकीयं बलं साधनम् भवति, सदैव पुरतः चरणम् निधेहि।।

सरलार्थ: निश्चय (निश्चित रूप) से पर्वत की चोटी पर अपना घर है। अतः बिना वाहन के ही पहाड़ पर चढ़ना है। (उस समय तो) अपना बल ही अपना साधन होता है। इसलिए सदा ही आगे कदम रखो।

शब्दार्थ:भावार्थ:
गिरिशिखरेपर्वत की चोटी पर
ननुनिश्चय से
निजनिकेतनम्अपना निवास
विनैवबिना ही
यानम्वाहन
नगारोहणम्पर्वत पर चढ़ना
बलम्शक्ति (ताकत)
स्वकीयम्अपना
साधनम्साधन (माध्यम)

पथि पाषाणा विषमाः प्रखराः।
हिंस्त्रा: पशवः परितो घोराः।।
सुदुष्करं खलु यद्यपि गमनम्।
सदैव पुरतो…………………..।।

अन्वय: पथि विषमाः प्रखराः (च) पाषाणाः, परितः हिंस्त्रा: घोराः पशवः (भ्रमन्ति)। यद्यपि गमनम् सुदुष्करं खलु (अस्ति), सदैव पुरतः चरणम् निधेहि।।

सरलार्थ: रास्ते में विचित्र (अजीब) से नुकीले और ऊबड़-खाबड़ पत्थर तथा चारों ओर भयानक चेहरे और हिंसक व्यवहार वाले पशु घूमते हैं। (अतः) निश्चित रूप से जबकि वहाँ जाना कठिन है। (फिर भी) हमेशा ही आगे-आगे कदम रखो।

शब्दार्थ:भावार्थ:
पथिमार्ग में
पाषाणाःपत्थर
विषमाःअसामान्य
प्रखराःतीक्ष्ण, नुकीले
हिंस्त्रा:हिंसक
पशवःपशु-पक्षी
परितःचारों ओर
घोराःभयंकर, भयानक
सुदुष्करम्अत्यन्त कठिनतापूर्वक साध्य
खलुनिश्चय से
यद्यपिजबकि
गमनम्जाना (चलना)

जहीहि भीतिं भज भज शक्तिम्।
विधेहि राष्ट्रे तथा ऽनुरक्तिम्।।
कुरु कुरु सततं ध्येय-स्मरणम्।
सदैव पुरतो…………………..।।

अन्वय: भीतिं जहीहि शक्तिम् भज, तथा राष्ट्रे अनुरक्तिम् विधेहि। सततं ध्येय-स्मरणम् कुरु कुरु, सदैव पुरतः चरणम् निधेहि।।

सरलार्थ: डर को छोड़ दो और ताकत को याद करो। उसी प्रकार अपने देश से प्रेम (भी) करो। (और) सतत् अर्थात् लगातार अपने उद्देश्य को याद रखो। सदैव आगे (ही) कदम रखो।

शब्दार्थ:भावार्थ:
जहीहिछोड़ो, छोड़ दो
भीतिम्डर को
भजभजो, जपो
शक्तिम्शक्ति को
विधेहिकरो
राष्ट्रेदेश में। तथा-उसी प्रकार से
अनुरक्तिम्प्रेम, स्नेह
कुरुकरो
सततम्लगातार
ध्येय – स्मरणम्उद्देश्य (लक्ष्य) का स्मरण
सदैव पुरतो निधेहि चरणम्
#Label